फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे :1007 किसानों का इंतजार खत्म, जल्द मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से होकर गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए लालगंज और कुंडा तहसीलों के 1007 किसानों को अब मुआवजे के लिए अधिक दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी भरकम बजट जारी कर अविलंब निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने को कहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूपी सरकार के बजट में गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भारी भरकम बजट की घोषणा होने के बाद इसका रास्ता साफ हो गया है। जिले में 3146 किसानों की 472 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जिसमें 2145 किसानों को 410.23 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में वितरित किया जा चुके हैं।
योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे में लालगंज और कुंडा तहसीलों के 1007 किसानों को जल्द ही मुआवजे की राशि मिलने जा रही है। अभी तक बजट नहीं होने से किसानों को इंतजार करना पड़ रहा था। लालगंज के 12 और कुंडा के 31 गांवों के 3146 किसानों की 472 हेक्टेयर जमीन का जिला प्रशासन ने अभी तक अधिग्रहण किया है, जबकि 132 हेक्टेयर जमीन सरकारी है।
विज्ञापन

किसानों के भूमिधरी खेत और बाग का अंकन कर उन्हें सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजे का भुगतान किया जा रहा है। पहले चरण में 2145 किसानों को 410.23 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जा चुका है। 1007 किसान ऐसे हैं, जिनकी जमीन का अधिग्रहण होना है। इसके लिए तहसीलों के एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में 44 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे में 604.23 हेक्टेयर जमीन जा रही है। जिसमें 472.23 हेक्टेयर जमीन किसानों की है।
मुआवजा भुगतान के लिए मिले थे 455 करोड़
कुंडा और लालगंज के किसानों को मुआवजे का भुगतान करने के लिए 455.01 करोड़ रुपये मिले थेे। जिसमें से 410.0 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। जबकि 45 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। यह धनराशि बचे हुए 1007 किसानों के लिए कम पड़ रही थी। इससे निर्माण कार्य अभी प्रारंभ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें