फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा

Fri, 24 Nov 2023 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कोतवाली इलाके में शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी का बोलेरो से अपहरण कर आरोपियों ने जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी बीते 18 नवंबर की शाम 7 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। इस दौरान तीन लोगों ने उसे जबरन बोलेरो में बैठाकर जंगल की तरफ ले गए और उसके साथ एक के बाद एक दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दी।
विज्ञापन




मां ने इस बारे में परदेस में रहने वाले किशोरी के पिता को बताया। सूचना पाकर वह गांव आए और पत्नी-बेटी के साथ थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू, संजय यादव व हैदर के खिलाफ दुष्कर्म, बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मेडिकल के बाद पुलिस किशोरी को बयान के लिए न्यायालय भी ले गई। संवाद
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें