फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को नि:शुल्क यात्रा, गांव के बाजारों तक जाएंगी बसें

Sun, 22 Aug 2021 03:31 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

पिछले चार वर्षों से रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान कर रही है। इस साल भी प्रदेश सरकार ने बहनों के लिए बससेवा को फ्री कर दिया है।
विज्ञापन
कचहरी के बगल दुकान पर रक्षाबंधन खरीदती बहनें। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर इस वर्ष भी यूपी रोडवेज की बस सेवा 24 घंटे तक महिलाओं को नि:शुल्क सफर कराएगी। बहनों के लिए पच्चीस स्पेशल बसें संचालित की जा रही हैं। इनमें से पांच बसें गांव के बाजारों तक जाएंगी। इस बार रोडवेज की ओर से बहनों को उपहार में मॉस्क और राखी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


पिछले चार वर्षों से रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान कर रही है। इस साल भी प्रदेश सरकार ने बहनों के लिए बससेवा को फ्री कर दिया है। इस बार कोरोना को देखते हुए अधिकारियों ने योजना बनाई है कि बहनों को बस में सवार होने से पहले रोडवेज की ओर से उपहार में एक मॉस्क और राखी दी जाएगी।

एआरएम ने बताया कि निगम की ओर से नि:शुल्क बस सेवा के निर्देश आ गए हैं। बहनों का सफर बेहतर हो सके, इसके लिए निगम हर संभव प्रयास करेगा। 25 स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर पांच ऐसी बसों का भी संचालन किया जाएगा जो गांव के बाजारों तक बहनों को छोड़ने के लिए जाएंगी। उन्होंने बताया कि डिपो की ओर से एक-एक मॉस्क और राखी भी उपहार में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


महिलाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। अभी लिखित आदेश नहीं आया है, मगर अफसरों ने जानकरी दी है कि रक्षाबंधन पर 24 घंटे महिलाएं मुफ्त सफर कर सकती हैं। बहनों को मॉस्क और एक-एक राखी उपहार में निगम की ओर से दिए जाएंगे। -पीके कटिहार, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें