फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समेत चार लोगों की मौत

Fri, 26 Dec 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। यमदूत बनी ठंड खेत और बाजार ही नहीं, घर में भी पीछा नहीं छोड़ रही। रात में फसल सींच रहे किसान समेत चार लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। गुरुवार को तापमान में थोड़ा सुधार हुआ। सुबह हल्का कोहरा रहा मगर 10 बजे से धूप खिल गई। धूप ने ठंड से लोगों को थोड़ी राहत दी, लेकिन सर्द हवाओं ने गलन को बरकरार रखा।  हालांकि विगत चार दिनों की अपेक्षा दोपहर में ठंड से थोड़ी राहत रही। पांच दिन में ठंड से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 17 हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार रात घना कोहरा छाया रहा। गलन भी खूब थी। गुरुवार सुबह मौसम काफी साफ रहा। हल्का कोहरा छाया रहा मगर जल्द छंट भी गया। कोहरा छंटा तो सूर्य की गर्म किरणें धरती को सेंकने लगीं। हालांकि राहत महसूस कर रहे लोगों का पीछा सर्द हवाओं ने नहीं छोड़ा। सुबह 11 बजे से पश्चिमी और उत्तरी हवा तेज हो गई। इससे गलन फिर लौर्ट आई। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। हालांकि तापमान में थोड़ा सुधार हुआ। मौसमविद ने न्यूनतम 3.8 व अधिकतम 21.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया।

सुबह के वक्त 80 व दोपहर में 65 प्रतिशत नमी रही। कुंडा प्रतिनिधि के मुताबिक विहार ब्लाक के  मुगलपुरमलाक गांव निवासी माताफेर (75) फसलों की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी रात शव खेत में पड़ा रहा। सुबह लोगों को जानकारी हुई। इसी तरह संग्रामगढ़ ब्लाक के अवसानगंज निवासी रामनारायन केसरवानी (70) कोहड़ौर क्षेत्र के पूरेमनहता गांव निवासी बुधराम प्रजापति (65) की भी मौत हो गई। जेठवारा इलाके के सिंघौर गांव में भी ठंड लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। इस तरह ठंड से पांच दिन में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें