फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भाजपा विधायक ने एके शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर मचाई हलचल

Fri, 28 May 2021 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • पूर्व विधायक भाजपा नेता बृजेश सौरभ ने कहा, कुशल नेतृत्वकर्ता साबित होंगे शर्मा 
विज्ञापन
एमएलसी एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे की सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच जिले के भाजपाइयों ने भी गोट बिछानी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी रहे पूर्व आईएएस अफसर और अब एमएलसी एके शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चाओं के बीच जिले के भाजपाइयों ने उनके पक्ष में लामबंदी शुरू कर दी है। बेल्हा से एके शर्मा को सीएम बनाए जाने की मांग उठाई जा रही है। पूर्व विधायक भाजपा नेता बृजेश सौरभ ने अपने फेसबुक पेज पर एके शर्मा को सूबे का सीएम बनाए जाने की वकालत की है। उनका कहना है कि शर्मा बेहतर प्रशासनिक अनुभवों के चलते कुशल नेतृत्वकर्ता साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एके शर्मा - फोटो : a
पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने कहा कि आईएएस अफसर रहे एके शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंबे समय तक काम किया है। उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था का लंबा अनुुुभव है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को साथ रहकर करीब से देखा है। उन्होंने न सिर्फ गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ बेहतर तालमेल के साथ कार्य किया, बल्कि प्रधानमंत्री बनने पर पीएम कार्यालय में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 
कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए वाराणसी में उनके द्वारा किए गए प्रबंधन की प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। ऐसे में एके शर्मा को उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री की कमान दी जानी चाहिए। वह सूबे में प्रधानमंत्री के विकास के फार्मूले को बेहतर ढंग से न सिर्फ लागू कर सकेंगे, बल्कि उसका क्रियान्वयन भी सही तरीके से कराएंगे। उन्हें डिप्टी सीएम नहीं बल्कि सीएम बनाए जाने की जरूरत है। एमएलसी एके शर्मा को लेकर शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का फैसला तो अगले कुछ दिनों में पता चलेगा, लेकिन पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने सीधे उन्हें सीएम बनाए जाने मांग कर राजनीति गलियारों में सरगर्मी पैदा कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें