फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, नौ घंटे की देरी से आई स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शीत लहर और कोहरे के कारण रेल सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं। घने कोहरे के चलते शुक्रवार को मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनें घंटों देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि लखनऊ से हाबड़ा जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन-डेढ़ घंटे, मालदा टाउन एक्सप्रेस 6 घंटे, दिल्ली से वाराणसी स्पेशल ट्रेन साढ़े नौ घंटे, अमृतसर हाबड़ा पंजाबमेल चार घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। उन्होंने बताया कि दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ पांच घंटे की देरी से जंक्शन पर आने की उम्मीद है। वहीं वाराणसी से दिल्ली फिरोजपुर छावनी स्पेशल आठ घंटे, आनंद विहार टर्मिनल- छह घंटे, हाबड़ा-अमृतसर पंजताबमेल- चार घंटे, वाराणसी से दिल्ली- काशी विश्वनाथ सात घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। उन्होंने बताया कि रात में घना कोहरा होने के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर आ रहा है। इसके चलते ट्रेनें विलंब से संचालित हो रही हैं।
बैठने की तो बात दूर खड़े होने भर का नहीं मिल रही जगह
मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनों में बैठने की तो बात दूर खड़े होने भर का जगह नहीं मिल रही है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। पार्सल यान में बैठकर सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेरे पिता जी दिल्ली में रहते थे। उनकी मौत हो गई है। दिल्ली जाने के लिए परेशान हूं। जंक्शन होकर दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनें विलंब से आने की जानकारी रेल कर्मचारी दे रहे हैं।
मुकेश कुमार, राजगढ़।
वाराणसी में एक मीटिंग में शामिल होने जाना है। शनिवार सुबह नौ बजे पहुंचना था। रात बारह बजे आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह सात बजे तक प्रतापगढ़ पहुंच रही है। इससे मीटिंग में पहुंच पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

उमेश कुमार, बलीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें