फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चलते ट्रक से निकले दो पहिये, चपेट में आने से अलाव ताप रहे डॉक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे गौरा सीएचसी के समीप चलते ट्रक के पिछले दो पहिये एक डॉक्टर के लिए काल बन गए। सीएचसी के निकट अलाव ताप रहे डॉक्टर की तेजी से निकले पहियों की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन मौके पर पहुंचकर रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के वंदनपुर खुटहन निवासी डॉ. वेद प्रकाश सरोज (35) की कैलीडीह में निजी क्लीनिक चलाते थे। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे वह क्लीनिक के बाहर गौरा सीएचसी के समीप चार साथियों के साथ अलाव ताप रहे थे।
इस बीच बादशाहपुर से शहर की ओर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक के पिछले दो पहिये निकल गए। ट्रक से निकले पहिये सड़क किनारे खड़े ठेले से टकराए, फिर पहियों की चपेट में आने से डॉ. वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पहिये निकलने से अनियंत्रित हुआ ट्रक करीब एक किमी दूर जाकर रुका।
विज्ञापन

हादसे के दौरान चिकित्सक के साथ मौजूद रहे चार लोगों की जान बाल-बाल बच गई। लोगों की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस डॉक्टर को लेकर सीएचसी गौरा पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना डॉक्टर के घर पहुंची चीख-पुकार मच गई। घर वाले रोते-बिलखते पहले मौके पर फिर सीएचसी पहुंचे।
थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने और ट्रक के तकनीकी परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। ट्रक को थाने लाकर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें