फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला गांव में मंगलवार देरशाम सर्पदंश से पांच वर्षीय उजाला बनवासी की मौत हो गई। बालिका अपने घर के पास खेल रही थी, तभी एक सांप ने उसे डस लिया। घटना के समय उजाला के माता-पिता धान की रोपाई के लिए बाहर गए थे।
सूचना मिलने पर परिजन तुरंत घर पहुंचे। वे बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उजाला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। उजाला अपने पिता राजू बनवासी की इकलौती बेटी थी।