चिलबिला-मदाफरपुर मार्ग पर स्कार्पियो व टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। सभी को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
कंधई थाना क्षेत्र के पाठक का पुरवा मोड़ पर शनिवार की सुबह बेकाबू स्कार्पियो सामने आ रही टेंपो से टकरा गई। जिससे टेंपो में सवार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया। हादसे में घायल रामकेदार (50) पुत्र दूधनाथ निवासी शिवगढ़, गीता उर्फ छोटकी (48) पत्नी रामकेदार, राजेश उर्फ राजा यादव पुत्र रामचंद्र यादव शिवगढ़, राधिका (2) पुत्री सूरज कुमार और गुड्डन (30) पत्नी फूलचंद्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पड़ोसी ने गभर्वती को दौड़ाकर पीटा, मासूम को जमीन पर पटका
जमीन विवाद की रंजिश को लेकर पड़ोसी ने मासूम बेटी को उठाकर पटक दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने गर्भवती महिला को दौड़ाकर पीटा। गांव के जब बीच बचाव के लिए दौडे़ तो गर्भवती की जान बची।
अंतू थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी अमृतलाल विद्युत उपकेंद्र अंतू में प्राइवेट लाइनमैन है। उसका पड़ोसी जगदीप व प्रदीप से विवाद है। आरोप है कि शनिवार दोपहर प्रदीप व जगदीप वर्मा रंजिश में अमृतलाल के घर आ धमके। उस समय वह घर पर नहीं था। अमृतलाल की पत्नी सीमा (28) अपनी एक साल की बेटी के साथ बैठी थी। हमलावरों ने उसकी मासूम बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। विरोध करने पर गर्भवती सीमा को दौड़ाकर पीटा। उसके पेट में भी चोट लगी। जिससे वह दर्द से तड़प उठी। गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी।