फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: आज से निरस्त रहेगी इंटरसिटी समेत पांच जोड़ी ट्रेंनें

Sun, 19 Feb 2023 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से निरस्त रहेगी इंटरसिटी समेत पांच जोड़ी ट्रेंनें
विज्ञापन

बदले रूट से संचालित होगी पंजाबमेल, अर्चना एक्सप्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। ट्रैक दोहरीकरण की वजह से सोमवार से आठ दिनों के लिए पांच जोड़ी ट्रेनों को रेलवे बोर्ड ने निरस्त कर दिया है। छह जोड़ी ट्रेनों के रूट में परिवर्तन करते हुए भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रायबरेली से शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अंतू से प्रतापगढ़ के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसकी वजह से कार्यदायी संस्था ने रेलवे कंट्रोल से मेगा ब्लाक ले लिया है। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि लखनऊ से चलकर प्रयागघाट को जाने वाली पीआरएल पैसेंजर अप और डाउन के साथ ही लखनऊ-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी और जनता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं पंजाबमेल फाफामऊ और ऊंचाहार के रास्ते से लखनऊ जाएगी। अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस सुल्तानपुर तो दुर्ग नवतनवा एक्सप्रेस का संचालन जंघई, जौनपुर रेल मार्ग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बीच साकेत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ न आकर शाहगंज, जफराबाद और जंघई के रास्ते प्रयागराज होकर मुंबई जाएगी। यशवंतपुर लखनऊ एक्सप्रेस फाफामऊ ऊंचाहार होकर संचालित होगी। भोपाल एक्सप्रेस का संचालन रायबरेली किया जाएगा।
इनसेट-
टिकट रिफंड करने के लिए काउंटर पर यात्रियों की भीड़
ट्रैक दोहरीकरण की वजह से टिकट रिफंड करने वाले यात्रियों की भीड़ आरक्षण काउंटर पर बढ़ गई है। भीड़ को देखते हुए रेलवे के अफसर और कर्मचारी परेशान हो गए हैं। सीआरएस ने बताया कि यात्रियों को रिफंड के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे किसी भी दिन आकर अपना टिकट वापस कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से लौट गई पीआरएल, पांच घंटे की देरी से पहुंची मालदा टाउन
प्रतापगढ़। लखनऊ से चलकर प्रयागघाट को जाने वाली पीआरएल पैसेंजर ट्रेन लेट होने के कारण प्रतापगढ़ से वापस लौट गई। वहीं मालदा टाउन एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से प्रतापगढ़ पहुंची।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनें अपने समय की पटरी से उतर गई है। लखनऊ-प्रयागघाट पीआरएल पैसेंजर ट्रेन पांच घंटे की देरी से प्रतापगढ़ पहुंची। ट्रेन की लेट लतीफी के चलते पीआरएल पैसेंजर ट्रेन को प्रतापगढ़ से वापस लौटा दिया गया। इससे प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा।एसएस ने बताया कि प्रयागराज से छूटने के समय पर पीआरएल पैसेंजर ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची। मालदा टाउन पांच घंटा,पंजाब मेल एक घंटा की देरी से प्रतापगढ़ पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें