फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर अब होने लगी मुंह व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग

Sat, 18 Feb 2023 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संचालित 173 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोगों की सेवाओं के साथ अब मुंह के कैंसर की भी स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। सेंटरों पर पहुंचने वाले मरीजों के दांतों की स्थिति देखी जाएगी। वहां पर कैंसर की शंका होने पर मरीज को तत्काल हायर सेंटर भेजा जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कैंसर को बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अभी तक केवल सामान्य बीमारियों का ही इलाज किया जाता था। किसी भी तरह की स्क्रीनिंग की सुविधा नहीं थी। हेल्थ कम्युनिटी आफिसर को मुंह और स्तन कैंसर स्क्रीनिंग का प्रशिक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिलाया।
डीसीपीएम एम नाजिम ने बताया कि सेंटर पर आने वाले रोगियों के ब्रेस्ट, मुंह या अन्य जगहों पर गांठ, रक्त का आना आदि लक्षणों के साथ ही साथ अन्य दिक्कतों के आधार पर कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अभी तक हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लडप्रेशर, गर्भवती महिलाओं की जांच आदि होती हैं। मगर अब कैंसर की स्क्रीनिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

Iकैंसर के बढ़ते मरीजों की संख्या को रोकने के लिए यदि शुरुआती लक्षणों में ही उनकी जांच पड़ताल हो जाए तो कैंसर मरीज की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए सभी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों के सीएचओ को आदेश जारी किए गए थे कि हर दिन उनके ओपीडी में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाए। डॉ. जीएम शुक्ला, सीएमओ।I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें