फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के विवाद में चले ईट पत्थर, फायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजीपुर कुसेमर ठकुराइन का पुरवा में बृहस्पतिवार रात खेत में पानी लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। अंधाधुंध फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई थी। आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव के आकाश यादव व राजकुमार गौतम के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में दो बार मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने सात राउंड फायरिंग की। इससे गांव में हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान गोली आकाश यादव (17) के सिर में लगी। उसे लोग संग्रामगढ़ सीएचसी ले गए। वहां से कुंडा पहुंचे। लेकिन तबियत में सुधार होता न देख एसआरएन अस्पतमाल लेकर गए।
एक पक्ष के रिसाल यादव ने तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग उसके घर पर धावा बोलकर मारपीट करते हुए फायरिंग की। दूसरे पक्ष की माधुरी का आरोप है कि उसके घर पर पड़ोसी धावा बोलकर मारपीट किए। घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें