फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आसमान से बरसी आग, पारा 42 के पार

Wed, 31 May 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बरसी आग, पारा 42 के पार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जेठ के महीने में तपिश चरम पर है। बुधवार को आसमान से बरसी आग के कारण पारा 42 डिग्री के पार जा पहुंचा। गर्मी अधिक होने की वजह से लोग बेहाल रहे। लोग दोपहर के समय बाहर निकलने में कतराए।
सुबह से गर्मी के तेवर तल्ख रहे। दिन निकलने के साथ ही सूर्य देव आग उगलने लगे। दिन के साथ ही पारा भी चढ़ता गया। दोपहर 12 बजे तक पारा 42.8 डिग्री तक जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम पारा 31.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गर्मी की अधिकता ने लोगों को बेहाल कर दिया। जिन ग्रामीण इलाकों के आस पास से नहर नदी होकर बह रही हैं वहा युवा, एवं बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए डुबकी लगाते नजर आए। पिछले वर्ष से भी यह पारा काफी अधिक रहा।
पिछले वर्ष आज के दिन अधिकतम पारा 35 डिग्री तक पहुंचा था, जबकि न्यूनतम पारा 20 डिग्री तक था । लोग गर्मी के कारण घर से निकले नहीं सो बाजारों में चहलपहल कम रही। शाम सात बजे के बाद जब पारा 39 डिग्री के आसपास पहुंचा तब कहीं लोगों ने बाजार का फिर से रुख किया। इसके बाद ही बाजार में चहल पहल दिखी।
विज्ञापन

इनसेट
उल्टी-दस्त के मरीजों की फिर बढ़ने लगी संख्या
प्रतापगढ़। गर्मी की अधिकता के चलते लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगा है। उल्टी-दस्त, पेट दर्द, सर्दी, खांसी, बुखार, आंखों में जलन आदि की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। चिकित्सक भी लोगों को धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं। बाहर निकलते समय काला चश्मा का प्रयोग, शरीर को पूरी तरह से ढक कर घर से निकलने से पहले आम का पना, नींबू पानी, शिकंजी पीकर निकलने आदि की सलाह दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉ. मोना सक्सेना ने कहा कि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं रहनी चाहिए। धूप से छांव में पहुंचने पर तुरंत पानी न पिएं।
इनसेट-
लू लगने के लक्षण
1. लू लगने पर अचानक शरीर का तापमान बढ़ जाना
2. सिर में तेज दर्द होना
3. लू लगने से किडनी, दिमाग और की कार्य क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ना
4. नाड़ी और सांस की गति तेज हो जाना
5. त्वचा पर लाल दाने उभर आना
6. बार-बार पेशाब जाना और शरीर में जकड़न होना
इनसेट-
लू लगने पर बचाव के उपाय
1. सफेद या हल्के रंग के कॉटन के कपड़े पहनें
2. लू से बचने को कच्चा प्याज रोज खाएं
3. ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
4. मौसमी फल, फलों का रस, दही-मठ्ठा, जीरा-छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम की चटनी का खाने में प्रयोग करें
5. बीमारी की शंका होने पर अपने नजदीकी डाक्टर से संपर्क कर उपचार भी कराएं
6. शरीर को पूरी तरह से ढंक कर बाहर निकलें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें