फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मारी गोली हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुखाऊ दुबौली गांव में जमीन के विवाद में एक महिला को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुखाऊ दुबौली गांव निवासी राजू चौहान व विजय चौहान के बीच आठ विस्वा बंजर जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बंजर भूमि में एक पीपल का वृक्ष है। शनिवार सुबह विजय चौहान की पत्नी संजू देवी (30) पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने गई थी। पड़ोसियों ने इसका विरोध किया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। शनिवार देर रात करीब 11 बजे संजू देवी घर के बगल लघुशंका के लिए गई थी। इस बीच किसी ने उस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

गोली उसके आंख के पास जा लगी। इससे संजू खून से लथपथ हो गई। फायर की आवाज सुनकर उसके परिवार के लोग दौड़ पड़े। आननफानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने स्वरूपरानी प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। इधर, सूचना पर पहुंची पट्टी कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पट्टी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें