फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले की जांच करेंगे सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजा के साथ पकड़े गए युवक की पुलिस हिरासत में हुई मौत की जांच सीओ कुंडा को सौंपी गई है। हालांकि इस मामले में अभी परिजनों ने किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की है। उधर, पुलिस ने युवक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। बाघराय थाना क्षेत्र के शकरदहा निवासी संतोष कुमार सिंह कुंडा कोतवाली के विधासिन स्थित एक भांग की दुकान पर काम करता था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को 450 ग्राम गांजा के साथ पकड़ने का दावा किया था। केस दर्ज करने के बाद उसे लॉकअप में रखा था।
विज्ञापन

शनिवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस हिरासत में उसकी पिटाई की गई। जिससे उसकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। उधर, पुलिस का दावा था कि तबीयत खराब होने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। घरवालों ने शनिवार को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके साथ ही उन्हें शासन से मिलने वाली सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। घटना की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें