फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में नवोदय विद्यालय के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में आग लगने के बाद जुटे लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में नवोदय विद्यालय के गोदाम में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार की शाम अचानक कालेज परिसर में स्थित गोदाम में आग लग गई। जब तक कर्मचारियों की नजर पड़ती। इससे पहले आग बेकाबू हो गई। गोदाम में रखे अभिलेख, रजाई, गद्दा, ड्रेस समेत फर्नीचर समेत अन्य सामान जलने लगा। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
हालांकि तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। विद्यालय के प्रधानाचार्य संत सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। गनीमत यह रही कि आग लगने के पहले ही कालेज में पढ़ने वाले सभी बच्चों की छुट्टी हो गई थी। अन्यथा कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें