फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदरी किला के नाम से लगा बैनर, नूपुर शर्मा के समर्थन में घर पर लगाएं भगवा झंडा 

Tue, 14 Jun 2022 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • जानकारी होने पर प्रशासन में मची खलबली, आननफानन हटवाया गया बोर्ड 
विज्ञापन
नूपुर शर्मा के समर्थन में लगाया गया बैनर - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा के बयान को लेकर देेशभर में छिड़े बवाल के बीच प्रतापगढ़ की भदरी रियासत उनके समर्थन में उतर आई है। भदरी किला के नाम से मंगलवार को कुंडा के टीपी इंटर कॉलेज के पास मंगलवार को एक बैनर लगवा गया।
विज्ञापन


जिसमें लिखा गया था कि नूपुर शर्मा का समर्थन सभी को करना चाहिए। जो लोग उनका समर्थन करना चाहते हों वे अपने घरों पर भगवा झंडा लगाएं। इस मामले की जानकारी होने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। आननफानन बैनर को हटवाया गया। 

भदरी रियासत के उदय प्रताप सिंह की छवि कट्टर हिंदूवादी की है। हर साल मोहर्रम के मौके पर भी उनके धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन के सामने मुश्किल खड़ी हो जाती है। मोहर्रम के दिन कुंडा इलाके में ताजिया निकालने के रास्ते पर वह भंडारा के साथ पूजा-पाठ शुरू कर देते हैं। ऐसे में प्रशासन की चुनौती बढ़ जाती है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील करना पड़ता है। कई वर्षों से प्रशासन मोहर्रम के दिन उन्हें नजरबंद कर देता है।
विज्ञापन


इस बीच भाजपा की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा के बयान को लेकर छिड़े बवाल के बीच उदय प्रताप सिंह अचानक फिर से चर्चा में आ गए हैं। अभी दो दिन पहले ही उदय प्रताप सिंह ने ट्विट कर नुपूर शर्मा को समर्थन दिया था। भदरी किला के नाम से किए गए ट्वीट में लिखा था कि नूपुर शर्मा चुनाव में खड़ी हो जाएं, रिकार्ड मतों से जीतेंगी।


इसके बाद मंगलवार को कुंडा के टीपी इंटर कॉलेज के पास भदरी किला के नाम से एक बैनर लगा दिया गया। जिस पर लिखा था कि नूपुर शर्मा का समर्थन सभी को करना चाहिए, जो लोग नूपुर शर्मा का समर्थन करना चाहते हों वे अपने घरों पर भगवा झंडा लगाएं। हालांकि देर शाम इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन ने बैनर को हटवा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें