फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन आने से पहले आग ने जलाई गृहस्थी

Sun, 24 Apr 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोहंड़ौर में आग - फोटो : self
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव में रविवार को आग ने दो घर की गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। जहां एक घर में मई माह में शादी होने वाली थी। आग की भयानक स्थिति को देख दहशत में आए परिजन व ग्रामीण चीखने लगे। स्थानीय लोगों की  सहायता से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। धन्नीपुर गांव निवासी मोनू अपने छोटे भाई अशोक व मां के साथ रहता है। मोनू की शादी होने की वजह से वह अपने छोटे भाई के साथ रविवार को खरीदारी करने के लिए रामगंज बाजार गया था। घर पर मां व बच्चे थे। दोपहर में किसी काम से मां भी कही चली गई। इसी बीच घर में मौजूद बच्चे माचिस की तीली जलाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन


अचानक तीली से निकली चिंगारी घर के छप्पर तक पहुंच गई। हवा झोंका तेज होने की वजह से कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। आग से निकल रही लपटे 200 मीटर दूर पड़ोसी ऊदल के घर जा पहुंची। वह घर भी धू-धूकर जलने लगा। घरों को निगल रही आग को देख परिजन चीखने लगे। साथ ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। वह भी शोर मचाते हुए घर से बाहर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पंपिंगसेट व हैंडपंप के सहारे आग पर बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हालांकि आग ठंडी होने तक दोनों घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। यह देख परिजन रोने-बिलखने लगे। जानकारी होने पर कोंहड़ौर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें