फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से मकान और फसल जली

Thu, 14 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
आग लगने से मकान और फसल जली - फोटो : आग लगने से मकान और फसल जली
विज्ञापन
जनपद में आग लगने की घटनाओं से मकान व फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने के लिए दिनभर फायरब्रिगेड कर्मचारी भागदौड़ करते रहे। इससे लोगों की गृहस्थी और फसल का नुकसान हुआ है। कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर मुसहर बस्ती में बुधवार की रात चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक रामदयाल, नन्कू, सीमा का आशियाना जलकर राख हो गया था। उसमें रखी गृहस्थी का सामान भी पूरी तरह से जल गया। दूसरी ओर, नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी दिव्यांग कल्लू के मकान में भी गुरुवार दोपहर आग लग गई।
विज्ञापन


अज्ञात कारणों से लगी आग ने पूरा घर जलाकर राख कर दिया। इससे उसकी पूरी गृहस्थी पल भर में ही जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। हादसे के बाद पूरा परिवार आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया। इसी तरह दुबे का पुरवा में लगी आग से फसल व रामू का छप्पर जलकर राख हो गया। जगेशरगंज संवाददाता के मुताबिक अंतू थाना क्षेत्र के पूरे तिल विक्रम गांव निवासी राजेश मिश्रा के खेत में गुरुवार को आग लग गई। मिश्र का पुरवा में भी आग ने रिंकू, राम बहादुर व सभाजीत मिश्र की गेहूं के फसल को भी अपने आगोश में ले लिया। जिससे चारों लोगों की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने की घटना की खबर मिलते ही फायरब्रिगेड कर्मी भागदौड़  करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें