फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वाले 115 पर गंभीर धाराओं पर दर्ज हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना की जांच करने गई पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला करने के मामले में 115 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा है। बाघराय थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव में प्रधान राम बहादुर यादव व कुलदीप यादव के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई थी। रविवार की शाम तीन बजे शकरदहा चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ घटना की जांच के लिए गांव गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान पत्थर लगने से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने पीएसी के साथ करीब तीस लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
पुलिस ने घटना के वीडियो के आधार पर 35 लोगों को चिह्नित करने का दावा किया है। चौकी प्रभारी शकरदहा सूर्यप्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के छंगू, सुरेश, निशा देवी, गुडिय़ा देवी, प्रेमा देवी, रेखा देवी, मुनेश्वर, राजेश, गुड्डू, सचिन, त्रिभुवन समेत 35 नामजद एवं 80 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, सरकारी काम में बाधा, कर्मचारी पर हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें