फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग, दहशत में रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार को बरबसपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। खबर मिलने पर सीओ सदर भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक हमलावर भागने में कामयाब रहे। बाघराय थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव के रहने वाले कुलदीप कुमार यादव और प्रधान रामबहादुर यादव के बीच लंबे समय से चुनावी रंजिश चली आ रही है। आए दिन उनके बीच विवाद होता रहता है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह प्रधान राम बहादुर यादव के भतीजे विवेक कुमार व गौरव कुमार बाइक से श्रृंगवेरपुर धाम स्नान करने गए थे। लौटते समय शकरदहा पुल के पास बोलेरो सवार कुछ लोगों ने दोनों को रोककर पिटाई कर दी। रानी का पुरवा के पास भी मारपीट हुई। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों के लोगों ने घर पहुंचते ही परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद असलहे निकल आए। दोनों पक्ष एक दूसरे के घर पर धावा बोलते हुए फायरिंग करने लगे।
करीब दस राउंड फायरिंग के चलते गांव के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर सीओ सदर पवन त्रिवेदी भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। घायल कुलदीप कुमार (50) का आरोप है कि गांव के ही प्रधान राम बहादुर यादव, राम सुमेर, ज्ञान चंद्र, राम कैलाश, अमर बहादुर आदि लोगों ने तमंचे से गोली मारी। उसके बाएं कंधे में गोली लगी है।
विज्ञापन

उधर प्रधान राम बहादुर का कहना है कि मेरे भतीजे विवेक, गौरव कुमार एवं बृजेश गौतम को बुरी तरह पीटा गया है। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। सीओ सदर पवन त्रिवेदी का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें