फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो में बाइक छू जाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, निकली बंदूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा कस्बे में सोमवार दोपहर स्कार्पियो में बाइक की हल्की टक्कर लगने के बाद बवाल हो गया। स्कार्पियो सवार लोगों ने बाइक सवार प्रधान समेत उसके साथी की पिटाई कर दी। उधर, थोड़ी ही देर में प्रधान ने भी साथियों संग विपक्षी के घर पर धावा बोल दिया। इस पर दूसरे पक्ष बंदूक ने बंदूक निकाल ली। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर मारपीट कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने ले आई, जहां उनके बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

चकादर अली गांव के प्रधान अभिषेक सोमवार दोपहर को अपने दोस्त के साथ बाइक से कुंडा कस्बे के बिहार रोड स्थित बस अड्डे के पास जा रहे थे। बस अड्डे के पास स्थित एक मकान में रहने वाला व्यक्ति उसी समय घर से अपनी र्स्कापियो गाड़ी निकाल रहा था। प्रधान की बाइक अचानक उसकी स्कार्पियो से टकरा गई।
इसे लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। थोड़ी देर में ही प्रधान ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी बंदूक निकाल ली। खबर पाकर पुलिस पहुंची तो मारपीट कर रहे लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। यहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें