फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई के छापे से छह दिन पहले रेलवे अफसर की मां के खाते से निकाले गए पचास लाख

विज्ञापन
Fifty lakhs withdrawn from railway officer's mother's account six days before CBI raid
विज्ञापन
रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार रेलवे अफसर के लालगंज इलाके में स्थित पैतृक घर पर सीबीआई के छापे से छह दिन पहले ही उनकी मां के खाते से पचास लाख रुपये निकाले गए थे। रेलवे अफसर के परिजनों के बैंक खातों की पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर की ओर से सीबीआई को यह महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। सीबीआई अब इस बात की जांच में जुटी है कि इतने रुपये रेल अफसर की मां के खाते में कहां से आए और किसलिए निकाले गए। सीबीआई रेलवे अफसर के घर अलमारियों के लॉकर खोलने के लिए बैंक मैनेजर को बतौर गवाह ले गई थी।
लालगंज कोतवाली के जेंवई पूरे मातादीन निवासी आलोक मिश्रा लखनऊ में रेलवे में डिप्टी सीएमएम के पद पर तैनात हैं। बीते तीन जून को सीबीआई की टीम ने लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर छापा मारकर बत्तीस लाख नकदी, रेलवे में ठेका दिलाने व बिल पास करने में रुपये लेने के सबंध में आपत्तिजनक कागजात बरामद किए थे। इसके बाद सीबीआई की टीम ने रेलवे अफसर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने सोलह जून को आलोक मिश्र के पैतृक आवास पूरे मातादीन में छापा मारा था। सीबीआई ने घर की तलाशी लेने के साथ ही अफसर के पिता, भाई समेत परिजनों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की। परिजनों के बैंकों खातों की डिटेल खंगालने के बाद घर से मिले कई महत्वपूर्ण कागजात लेकर सीबीआई लौट गई। रेलवे अफसर के घर छापे के दौरान सीबीआई की कार्रवाई की जानकारी अब धीरे-धीरे सामने आ रही है।
बताया जाता है कि सीबीआई को रानीगंज कैथौला बैंक में रेलवे अफसर की मां उर्मिला देवी के खाते से लगभग पचास लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। ये रुपये सीबीआई के छापे से छह दिन पहले निकाले गए थे। सीबीआई टीम ने छापे के वक्त इंडियन बैंक के मैनेजर को भी रेलवे अफसर के घर बुलाया था।
जांच के लिए आई सीबीआई की टीम को रेलवे अफसर की मां के खाते से निकाले गए रुपयों के बारे में बता दिया गया है। सीबीआई को सभी वांछित जानकारियां दे दी गई हैं। साक्ष्य के लिए सीबीआई मुझे रेलवे अफसर के घर भी ले गई थी। मनोज कुमार, शाखा प्रबंधक, इंडियन बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें