फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की नोक पर किशोरी के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी किया वायरल

Sat, 29 May 2021 11:10 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

  • पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का पिता ने लगाया आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ गैर समुदाय के 4 लोगों ने तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया इस मामले को लेकर कंधई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है किशोरी के पिता का आरोप है कि पहले दिन नामजद दी गई तहरीर में पुलिस दबाव बनाकर तहरीर बदलवा दी घटना 1 सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है।

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
इस मामले को लेकर गांव में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीधा-सीधा दिखाई पड़ रहा है कि गैर समुदाय के चार युवकों द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। कधंई पुलिस मामले को दबाने के साथ-साथ लीपापोती में जुट गई है किशोरी के पिता का आरोप है कि पुलिस आरोपी युवकों के दबाव में न किशोरी का मेडिकल करा रहे हैं और ना ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। हमले को लेकर एक समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

Sexual Assault
सूत्रों द्वारा जानकारी मिली की किशोरी अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान चार युवक जो गैर समुदाय के थे घर पहुंच कर तमंचे की नोक पर उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर चारों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले को लेकर किशोरी के परिजनों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। घर से किशोरी के पिता सहित अन्य परिजन बाहर निकलने से डर रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज वालों से बात की गई उन्होंने बताया कि किशोरी की बरामदगी नहीं हुई है अज्ञात लोगों के खिलाफ किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें