फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में पंद्रह सौ हेल्थ वर्करों को लगेगा टीका

विज्ञापन
Fifteen hundred health workers will be vaccinated in three days
विज्ञापन
जिले में तीन दिन कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलने जा रहा है। इस दौरान पंद्रह सौ हेल्थ वर्करों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिले में दो और नए बूथ बनाए जाएंगे। जिससे कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सके।
विज्ञापन

शासन की ओर से आदेश आते ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना टीकाकरण का नया माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। 22, 28 व 29 जनवरी को जिले के पांच बूथों पर टीकाकरण होगा। हर बूथ पर सौ हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जाएगा।
इस दौरान जो लोग टीका नहीं लगवाते हैं, उन्हें फिर मौका नहीं दिया जाएगा। कोरोना टीकाकरण दूसरी बार 22 जनवरी को होगा। इस दिन पांच बूथों पर पांच सौ हेल्थ वर्करों का टीकाकरण होगा। सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि एक बार सभी के मोबाइल पर फोन कर जानकारी दी जाएगी। जिनके मोबाइल पर फोन न जाए, वे खुद सीएमओ आफिस य फिरस नजदीकी सीएचसी में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 के बाद 28 व 29 जनवरी को महाअभियान चलाकर कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। डेढ़ हजार हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जाएगा। पहली बार जिन हेल्थ वर्करों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें एक और मौका शासन की ओर से दिया जा रहा है।
शासन के आदेश पर बूथ बनाए जा रहे हैं। शासन ने साफ आदेश दिया है कि जो लोग टीका लगवाने से कतरा रहे हैं, उनकी रिपोर्ट भेजी जाए। इस बार टीका लगवाने से कतराने वाले लोगों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डॉक्टर एके श्रीवातव, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें