मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शुक्रवार को तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े होने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे जंक्शन पर अफरातफरी मची रही। मारपीट में रानीगंज का एक युवक घायल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शुक्रवार को तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े होने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे जंक्शन पर अफरातफरी मची रही। मारपीट में रानीगंज का एक युवक घायल हो गए। हंगामा और शोरगुल के बावजूद आरपीएफ और जीआरपी पुलिस अनजान बनी रही और मौके पर नहीं पहुंची। इससे काफी देर तक बवाल होता रहा।
विज्ञापन
मुंबई जाने के लिए तत्काल टिकट की लाइन में लगने के दौरान मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन पर बवाल हो गया। रानीगंज के दिव्यांशु पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद शुरू हुई मारपीट काफी देर तक चलती। इससे स्टेशन पर हलचल मची रही और यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने भी विवाद से दूरी बनाए रखी।