बहन के मुकदमे की पैरवी करने आ रही महिला अधिवक्ता की बाइक से गिरने की वजह से मौत हो गई। वह फतेहपुर की रहने वाली थीं। कुंडा कचहरी में बहन के केस के सिलसिले में आ रही थीं। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर के थरियांव इलाके के बहरामपुर निवासी महिला अधिवक्ता नजमा बेगम (50) शनिवार को अधिवक्ता साथी बालकृष्ण के साथ कुंडा कचहरी आ रही थीं। बाइक पर सवार दोनों अधिवक्ता करीब 11:30 बजे रहमत अली का पुरवा के समीप पाल ढाबे के सामने पहुंचे। तभी महिला अधिवक्ता का अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गईं। अचेत अवस्था में उन्हें सीएचसी कालाकांकर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दीप नारायण ने बताया कि महिला अधिवक्ता के घर वालों को सूचना दे दी गई है।