फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की नीति पर उबला कर्मचारी महासंघ

Tue, 28 Jul 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सोमवार को राज्य कर्मचारी महासंघ ने अफसरों पर शोषण व अनायास वेतन रोकने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि ब्लाक स्तर पर तैनात लेखाकारों का वेतन अकारण रोका गया। यह कर्मचारी महासंघ बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


सभी कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों के हित व अधिकार उन्हें देने पर जोर दिया। कहा कि किसी भी विभाग के कर्मचारी को अकारण परेशान किया गया तो महासंघ सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सरोज ने कहा कि लेखाकारों का अकारण रोका गया वेतन तत्काल दिया जाय। जिला मंत्री वकील अहमद ने परियोजना निदेशक पर हमला बोला। बैठक में अधिकारी कर्मचारियों के निशाने पर रहे। इस मौके पर मुकेश कुमार, शिवपूजन शर्मा, जावेद, छोटेलाल, मसऊद अहमद, सुनील श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें