फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जांच कमेटी को किसानों ने दिया शपथ पत्र, घूस लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज तहसील में बिजली कनेक्शन के नाम पर हजारों रुपये घूस मांगने की जांच एक्सईएन कर रहे हैं। यहां के किसान और उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता व बाबू पर कनेक्शन देने के नाम पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है। जांच प्रभारी एक्सईएन ने किसानों से इस संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है। जिस पर किसानों ने जांच कमेटी को शपथ पत्र दे दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि रानीगंज कुशफरा के सतेंद्र सिंह सहित कई किसानों ने पीटीडब्ल्यू, मोटर, और नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। आरोप है कि अधिशासी अभियंता और उनके बाबू द्वारा कनेक्शन के नाम पर हजारों रुपये घूस की मांग की गई। उसके बिना कनेक्शन नहीं दिया गया। सतेंद्र सिंह ने इसकी लिखित शिकायत अधीक्षण अभियंता सतपाल से की। उन्होंने एक्सईएन पीके सोनकर सहित दो सदस्यीय गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। जांच कर रहे पीके सोनकर ने सत्येंद्र सिंह और बाकी आरोप लगाने वाले उपभोक्ताओं से इसका साक्ष्य मांगा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक उपभोक्ताओं ने साक्ष्य जांच कमेटी को भेज दिया है।
उपभोक्ता रणजीत सिंह का आरोप है कि तीन एचपी कनेक्शन के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। वहीं उपभोक्ता धनेश यादव का आरोप है कि ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अधिशासी अभियंता और बाबू ने 23 हजार रुपये की मांग की। उपभोक्ता सतेंद्र सिंह का आरोप है कि पीटीडब्ल्यू कनेक्शन के लिए 22 हजार रुपये मांगे। उपभोक्ता आनंद यादव का आरोप है कि ट्रांसफाॅर्मर चार्ज के लिए उनसे आठ हजार रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन


वहीं इस बारे में जांच अधिकारी एक्सईएन पीके सोनकर का कहना है कि पैसा मांगने का आरोप लगाने वाले उपभोक्ताओं से साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें