फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : यूरिया और डीएपी न मिलने पर किसान नेता ने मुंडन कराकर जताया विरोध

Sat, 27 Sep 2025 01:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

किसान नेता चंदन ने साधन सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया न मिलने पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सहकारी समिति के सामने सिर के बाल मुंडवाकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से जल्द से जल्द किसानों को यूरिया और खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
खाद और डीएपी न मिलने के विरोध में सिर मुंडवाकर प्रदर्शन करते किसान नेता चंदन पटेल। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान नेता चंदन ने साधन सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया न मिलने पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सहकारी समिति के सामने सिर के बाल मुंडवाकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से जल्द से जल्द किसानों को यूरिया और खाद उपलब्ध कराने की मांग की।  चंदन पटेल गोविंदपुर विकासखंड आसपुर देवसरा के निवासी हैं। यह भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट से जुड़े हैं। 

विज्ञापन


साधन सहकारी समिति रेडी गरापुर पर वह किसानों के लिए खाद न उपलब्ध होने पर विरोध में मुंडन संस्कार कराया। वर्ष 2021 में प्रतापगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत के साथ शामिल होकर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने हाथ में एक तख्ती ली है, जिसमें लिखा है कि वर्ष भर ठेके पर बिकने वाली दारू कभी खत्म नहीं होती, लेकिन वर्ष में दो बार किसानों को देने के लिए यूरिया और डीएपी खत्म क्यों हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें