मानधाता थाना क्षेत्र के पीपरताली गांव में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर देर रात पुलिस अधीक्षक कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। हत्या के बाद गड़ासे को पास के कुंए में फेंक दिया था। जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कुंए से बरामद किया है।
मानधाता थाना क्षेत्र के पीपरताली गांव में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर देर रात पुलिस अधीक्षक कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रथम दृष्टया शक होने पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ में पति ने वारदात को अंजाम देने की बात कुबूल की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अवैध संबंध का शक होने पर श्रवण पटेल नाम के युवक ने अपनी पत्नी सुनीता पटेल की गड़ासे गला काटकर हत्या कर दी। परिजनों की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी दीपक भूकर ने भी घटनास्थल का दौरा किया और परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। पति ने पूछताछ में हत्या की बात कुबूल की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है।
17 साल पहले हुई थी शादी
आरोपी पति श्रवण कुमार आर्केस्ट्रा में काम करता है। शादी 17 साल पहले मानधाता थाना क्षेत्र के ढेमा गांव के हरिश्चंद्र की पुत्री के साथ हुई थी। तीन बच्चे पुत्री पलक (15) वर्ष, निशांत (10) और अहेम (10) वर्ष के हैं। जिस चापड़ से गला रेता था उसे कुएं में फेंक दिया था। जिसे फायर ब्रिगेड ने कुएं का पानी निकाल कर बरामद कर लिया है।