फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों से मिलने के लिए घर बैठे मिलेगा समय

Thu, 15 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
the jail restaurant - फोटो : RajeevGupta/AmarUjala Dehradun
विज्ञापन
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियोें से मिलने के लिए अब परिजनों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। शासन के निर्देश पर अब मुलाकात पर्ची सेवा शुरू की गई है। लोग अपने घर बैठकर बंदियों से मुलाकात के लिए जेल प्रशासन से समय ले सकेंगे। इसके लिए जेल प्रशासन ने पूरी तैयार कर ली है।
विज्ञापन


जेल में निरुद्ध बंदियों से मिलने वालों का ब्योरा रखने के लिए शासन ने नियमों में तब्दीली की है। दूसरे जनपद की जेल में निरुद्ध अपने परिजनों से मिलने के लिए वहां जाने की आवश्यकता नही है। घर बैठे लोग मुलाकात का समय जेल प्रशासन से ले सकते हैं।

इसके लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वेबसाइट www.oprisons.nic पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद दिए गए लिंक पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुए अपना और संबंधित बंदी का ब्योरा देना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही सूचना जेल अधिकारियोें के पास पहुंच जाएगी। जेल प्रशासन मुलाकाती का पूरा ब्योरा देखने के बाद बंदियों से मुलाकात के लिए मंजूरी देगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक इसकी स्लिप की हॉर्ड कॉपी या मोबाइल पर आए मैसेज को लेकर निर्धारित तिथि पर मुलाकात के लिए जेल पहुंच सकते हैं। तय समय पर आपकी मुलाकात करीबी से जेल प्रशासन कराएगा।
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि इस व्यवस्‍था के तहत शनिवार के साथ ही जेल अवकाश के दिनों में भी मुलाकात नहीं हो सकेगी। आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय जिस भी पहचान पत्र का उल्लेख किया गया होगा, उसे लेकर मुलाकात करनेके लिए लोगों को आना होगा। इसकी जेल गेट पर जांच भी की जाएगी। इसके अलावा मैनुअल आधार पर पर्ची लिखने की पूर्व व्यवस्था भी जारी रहेगी। इस बारे में जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर बंदियों से मुलाकात के लिए ऑनलाइन मुलाकात पर्ची सेवा शुरू कर दी गई है। इससे जेल में निरुद्ध बंदियों के परिवार के लोगों को सहूलियत मिलेगी। इसके लिए अलग से बंदीरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें