फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की घटनाओं के खुलासे में फिसड्डी निकली लालगंज पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंककर्मी समेत तीन हत्याकांडों का खुलासा करने में पुलिस फिसड्डी साबित हुई। हत्यारों तक पहुंच पाने में नाकाम पुलिस ने फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया। यह हाल क्षेत्रफल में जिले की सबसे बड़ी कोतवाली लालगंज का है। लूट, छिनैती व मारपीट की घटनाओं में शिथिलता तो जगजाहिर है, लेकिन यहां महीनों बीतने के बाद भी हत्या जैसी घटनाओं का भी खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन

लूट के विरोध पर बैंककर्मी की हुई थी हत्या
लूट का विरोध करने पर हुई बैंककर्मी की हत्या का खुलासा सालभर बाद भी नहीं हो सका है। महोबा जिले के रामकिशोर पांडेय सगरासुंदरपुर में किराए के मकान में रहते हैं। वह जिला सहकारी बैंक की सुंदरगंज मानधाता शाखा में कैशियर हैं। उनका बेटा शिवम पांडेय भी वहीं संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर था। बीते वर्ष 31 मई को वह अपनी पत्नी नेहा व तीन साल के बच्चे के साथ बाइक से डेरवा स्थित ससुराल से घर लौट रहा था। लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर बाजार के समीप बाइक सवार बदमाश पत्नी नेहा से रुपयों से भरा पर्स लूटने लगे। शिवम ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी।
बुग्गी चालक की हत्या का खुलासा नहीं
कोतवाली के रायपुर तिंयाई में बीते 31 मई को बुग्गी चालक करन सरोज की हत्या कर शव को गांव के प्राइमरी स्कूल के पास पेड़ से टिका दिया गया था। सवा महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बुग्गी चालक की हत्या का खुलासा नहीं हो सका है। सूत्रों का कहना है कि नाकामी छिपाने के लिए पुलिस अब करन हत्याकांड को आत्महत्या साबित करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, परिजनों कहना है कि करन की हत्या कर शव फेंका गया था।
विज्ञापन

छात्र की हत्या में डेढ़ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
छात्र की हत्या के डेढ़ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। लालगंज कोतवाली के खरगपुर निवासी छात्र गंगाशिव मिश्र उर्फ अमन का शव बीते 19 मई को क्षतविक्षत अवस्था में बहलोलपुर के जंगल में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया कि उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। वीभत्स तरीके से अंजाम दी गई घटना में मृतक के मुंह का कुछ हिस्सा भी कटकर अलग हो गया था। छात्र की हत्या को लगभग दो माह बीतने वाले हैं, लेकिन अब तक पुलिस को हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।
कानपुर घटना से पुलिस ने नहीं लिया सबक
कानपुर में बदमाशों की गोली से आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद भी पुलिस ने सबक नहीं सीखा। लालगंज पुलिस ने इन घटनाओं की फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पुलिस की इसी तरह की कार्यप्रणाली से बदमाशों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। कानपुर की घटना के बाद जहां जिले के अन्य थानों की पुलिस शातिर बदमाशों व हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है, वहीं लालगंज पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने से दूरी बना चुकी है।
एसडीएम ने कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण
एसडीएम बीके प्रसाद ने नगर स्थित कोविड अस्पातल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता से यहां भर्ती कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली। उन्होंने अधीक्षक से कोविड अस्पताल में साफ-सफाई के साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित जांच पड़ताल करने, कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को हर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। अधीक्षक ने एसडीएम को बताया कि कोरोना मरीजों को लगातार बुखार व बीपी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें