फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर सी,डी रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों पर जताई नाराजगी

Tue, 19 Dec 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने चेताया सुधार नहीं होने पर होगी कार्रवाई, राजस्व विभाग की स्थिति सबसे खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कैंप कार्यालय में सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर अपलोड किए गए कार्यो की समीक्षा की। डीएम ने सी और डी रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि तेजी से कार्य कराकर स्थिति मजबूत करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग की प्रगति सबसे खराब होने पर चेतावनी, लेकिन एक मौका दिया गया।

सोमवार को अफसरों के साथ बैठक करके डीएम ने कहा,सीएम डैशबोर्ड पोर्टल की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री करते हैं। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। बताया, उद्योग विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लोक निर्माण , पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, श्रम विभाग की रैकिंग सी एवं डी श्रेणी है जबकि राजस्व विभाग की स्थिति सबसे खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने विभागाध्यक्षों को एक मौका देते हुए कहा, अगर यही स्थिति रही तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई समस्या है तो सीडीओ और डीएसटीओ से मिलकर निराकरण करने का प्रयास करें। बैठक में डीडीओ राकेश प्रसाद, सीएमओ डाॅ.जीएम शुक्ला, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें