फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भविष्य को संवारने के लिए विशेषज्ञों ने किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
18वीं यूपी बटालियन के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स को भविष्य संवारने के लिए विशेषज्ञों ने संवाद कर जागरूक किया। सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के क्षेत्रीय अधिकारी ने शिविर में शामिल कैडेट्स के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा का समाधान किया। अग्निवीर समेत सेना में अफसर बनने की चयन प्रक्रिया के बारे में भी एनसीसी कैडेट्स को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एनसीसी के ए, बी व सी सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले छात्रों को सेना भर्ती में कई प्रकार के लाभ मिलते हैं, जिनसे छात्रों को रूबरू कराया गया। इसके साथ ही कैडेट्स को फायरिंग टीम ने निशाना लगाने का प्रशिक्षण दिया। एएनओ द्वारा कैडेट्स को कक्षाओं में सामाजिक सेवा, सिविल डिफेंस का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैप्टन राकेश तिवारी, कैप्टन पवन द्विवेदी, कृष्णमणि, मायाराम, पूर्व कैप्टन मनोज, सूबेदार भूपेंद्र, हवलदार भगवान, मंजू शुक्ला, निहारिका यादव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें