फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा: मनमाना नंबर बांटने वाले कालेजों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
Experimental Examination: Tightening screws on colleges that distribute arbitrary numbers
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रयोगात्मक परीक्षा में मनमाना नंबर बांटने वाले कालेजों पर विभाग शिकंजा कसेगा। कालेजों में परीक्षा की वीडियो रिकार्डिंग की गई है या नहीं। इसकी जांच की जाएगी। तहसीलवार टीमें कालेजों का निरीक्षण करेंगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कालेजों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। 30 दिसंबर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। 13 जनवरी तक परीक्षाएं चलेंगी। परीक्षा शुरू होने से पहले विभाग ने शुचिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे व वीडियो रिकार्डिंग के बीच परीक्षा संपादित कराने के लिए निर्देशित किया था। ताकि मनमाने नंबर बांटे जा सके। आमतौर पर परीक्षा के दौरान कालेजों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती थीं। इससे मेधावियों का मनोबल गिरता था। इसे देखते हुए विभाग ने यह निर्देश दिया था। मगर इस बार भी परीक्षा में मनमानी की जा रही है। वीडियो रिकार्डिंग के नाम पर महज कोरम पूरा किया जा रहा है। मगर अब ऐसे कालेजों की मनमानी की जल्द ही पोल खुलने वाली है। विभाग प्रयोगात्मक परीक्षाओं की जांच करेगा। कालेजों में परीक्षा के दौरान तैयार की गई वीडियोक्लिप की जांच होगी।
विभाग परीक्षा की हकीकत खंगालने के तहसीलवार टीमें गठित करेगा। यह टीमें कालेजों में होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा की क्रमबद्ध जांच करेंगी। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें