फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पछुआ हवाओं के चलने से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मौसम हर दिन बदल रहा है। शनिवार को दिन में धूप खिली रही तो रात में पछुआ हवाओं के चलने से गलन व ठंड बढ़ गई। रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मौसम उतार चढ़ाव जारी रहने के आसार जताए हैं। दिन में धूप और रात में ठंड का असर जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार के सापेक्ष शनिवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहा। दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान का पारा पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों को सुबह गलनभरी ठंड का एहसास हुआ। लोगों ने गर्म कपड़े पहनकर व अलाव से बचाव किया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कोहरे का असर कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें