फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों ने नहीं उपलब्ध कराई यूजर आईडी और पासवर्ड

विज्ञापन
exam
विज्ञापन
नकलविहीन परीक्षा कराने में राज्य विश्वविद्यालय फेल होता दिखाई दे रहा है। आलम यह है कि अधिकांश परीक्षा केंद्रों ने अभी तक सीसीटीवी एवं वायस रिकार्डर की यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध नहीं कराए हैं। वहीं जिन परीक्षा केंद्रों ने रिकार्ड उपलब्ध कराए हैं उनकी सूचनाएं सही नहीं हैं।
विज्ञापन

सूचनाएं न मिल पाने के कारण उनका लाइव टेलीकास्ट कंट्रोल रूम से नहीं हो पा रहा है। परीक्षा केंद्रों की लापरवाही पर विश्वविद्यालय ने नाराजगी जाहिर की है।
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हैं। विश्वविद्यालय ने लाइव टेलीकास्ट कराने के लिए परीक्षा केंद्रों से सीसीटीवी एवं वायस रिकार्डर की यूजर आईडी एवं पासवर्ड मांगा था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के आदेश के बाद भी अधिकांश परीक्षा केंद्रों ने रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराए हैं। कुछ परीक्षा केंद्रों ने रिकार्ड उपलब्ध कराए भी तो उनकी सूचनाए सही नहीं हैं।
जिस पर विश्वविद्यालय ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि परीक्षा केंद्र नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए दृढसंकल्पित नहीं हैं और सामूहिक नकल कराने की मंशा रखते हैं।
दोबारा मौका देते हुए विश्वविद्यालय ने 13 मार्च तक रिकार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे को इंटरनेट से आवश्यक रूप से कनेक्ट रखने के लिए कहा है। जिससे वेबकास्टिंग एवं लाइव टेलीकास्ट हो सके।
विज्ञापन

रिकार्ड से सूचनाएं लाइव टेलीकास्ट कराई जाती हैं। दोबारा परीक्षा केंद्रों को सूचनाएं देने के लिए कहा गया है। सूचना न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
शेषनाथ पांडेय, कुलसचिव, राज्य विवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें