फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रोपे गए 51 लाख से अधिक पौधे सभी ने संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में रविवार को जगह-जगह पौधे रोपे गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लोगों ने पौधों का रोपण किया। अभियान के तहत जनपद में 51 लाख 23 हजार 800 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक रविवार को दिनभर हरियाली के संकल्प गूंजते रहे। रानीगंज तहसील क्षेत्र के तौकलपुर में महायज्ञ का मुख्य कार्यक्रम रहा। यहां खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने बरगद का पौधा लगाया। कार्यक्रम स्थल पर वरासत वन के रूप में कुल 500 पौधे रोपे गए।
मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। यदि वृक्ष नहीं रहेगा तो मानव नहीं रहेगा। हम सभी को चाहिए कि कम से कम एक पौधा अपने मां के नाम लगाएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, डीएम अभिषेक पांडेय, डीएफओ आशुतोष गुप्ता, अनूप कनौजिया मौजूद रहे। इधर, सीएचसी कालाकांकर अधीक्षक राजीव द्विवेदी ने कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया। साहबगंज में पुलिन फाउंडेशन द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें