फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल-पल की सूचना होती रहेगी अपडेट

Fri, 10 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लाइव रिजल्ट
विज्ञापन

विज्ञापन
 ेमतगणना में कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे। इसकी जानकारी करने के लिए आम लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। मतगणना स्थल से पल-पल की खबर सार्वजनिक होती रहेगी। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने वाली गणना के प्रत्येक राउंड की जानकारी चुनाव अयोग और मीडिया सेंटर को जारी किया जाएगा।

जिले की सातों विधानसभाओं में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के बाद जीत-हार को लेकर चल रहा कयास शनिवार को समाप्त हो जाएगा। सुबह आठ बजे से प्रारंभ होने वाली गणना दो बजे तक खत्म हो जाएगी। मतगणना के बाद से जिले के लोगों की नजर शनिवार को होने वाली गणना पर टिकी हुई है। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतगणना के प्रत्येक क्षण की रिपोर्ट आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी विधानसभा पंडाल के बाहर बोर्ड लगाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक राउंड में प्रत्याशियों को मिलने वाले मतों की संख्या लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर बने कंट्रोल रूम में सभी विधानसभाओं के चुनाव अधिकारी प्रत्येक राउंड की स्थिति से चुनाव आयोग को अवगत कराते रहेंगे। कंट्रोल रूम में सूचना भेजने के लिए प्रत्येक विधानसभाओं में एक-एक अतिरिक्त कर्मचारी की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आदर्श सिंह ने मतगणना स्थल पर प्रत्येक राउंड में बढ़त बनाने वाले प्रत्याशियों की सूचना सार्वजनिक करने के लिए माइक से घोषणा करने की व्यवस्था की है। इससे मतगणना स्थल के बाहर जमे रहने वाले लोगों की जानकारी अपडेट होती रहेगी। मतगणना स्थल पर ही मीडिया सेंटर बनाया गया है, जहां प्रत्येक राउंड की खबर व रुझान सार्वजनिक होती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें