फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के पास छात्रा से छेड़खानी

Sat, 06 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीआईओएस कार्यालय के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने एक छात्रा से छेड़खानी की। उसका दुपट्टा खींच लिया। युवती के शोर मचाने पर शोहदे भागने लगे। हड़बड़ी में उन्होंने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। बाइक की पीछे की नंबर प्लेट पर डीएम आफिस लिखा था।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सदर बाजार इलाके की एक युवती पीबीडीसी की छात्रा है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह घर से पैदल ही राजापाल टंकी जा रही थी। केपी कॉलेज से आगे जिला विद्यालय निरीक्षक गेट के पास बाइक सवार दो युवक उसे रोककर छेड़खान करने लगे। उसका दुपट्टा खींच लिया। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। खुद को फंसते देख शोहदे भागने लगे। इस दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

लोगों ने वृद्ध को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने शोहदों का पीछा किया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक पर डीएम कार्यालय लिखा हुआ था। लोग पीछा किए तो बाइक पहले कचहरी परिसर में खड़ी हुई। यहां काफी संख्या में लोगों को आते देखकर बाइक सवार युवक गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें