पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में बैठक करते कर्मचारी। संगठन
25 सितंबर को लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महारैली प्रस्तावित है। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग परिसर में राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद और अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक हुई।
अध्यक्षता करुणेश सिंह और संचालन अटेवा जिलाध्यक्ष सीपी राव ने किया। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने महारैली को समर्थन देने की घोषणा की।
पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने समर्थन पत्र सौंपा। अमीन संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने भी लखनऊ पहुंचने की अपील की। बैठक में विनय प्रताप सिंह, डॉ. विनोद त्रिपाठी मौजूद रहे।