सुदृढ़ बिजली आपूर्ति व्यवस्था की राह देख रहे हैं तो अभी इंतजार करिए। इसलिए क्योंकि दशहरे तक इसके आसार नहीं हैं। अफसरों ने भी साफ कर दिया है कि त्योहारों के मद्देनजर रिपेयिरंग का काम चल रहा है। ऐसे में इमरजेंसी कटौती जारी रहेगी।
शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पहले ही बेपटरी है। उधर हालात अब और भी बदतर होने वाले हैं। दरअसल नवरात्र, दशहरा और भरत मिलाप पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए जर्जर तार और पोल इत्यादि ठीक किए जा रहे हैं। ऐसे में रिपेयरिंग के काम के चलते आपूर्ति कभी भी बाधित हो सकती है, ये दावा बिजली विभाग कर रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। यह कटौती कब होगी कितने देर की होगी इसका पता नहीं हैं। एक्सईएन एसपी मिश्रा का कहना है कि शहर के किसी भी फीडर को बंद करके काम किया जा सकता है। कौन सा फीडर कब बंद होगा यह अभी से तय कर पाना मुश्किल होगा। इससे आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि ये कोिश्ाश की जाएगी कि आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी लोगों को पूर्व में ही दे दी जाए। इसके लिए संबंधित एसडीओ को निर्देशित किया गया है। उधर, शहरियों का कहना है कि किस दिन कितनी कटौती किस इलाके की होगी उसकी जानकारी पहले शहरियों को मिलनी चाहिए। जिससे वे कटौती के लिये अपने तैयार कर सके। बिना बताये मेला के बहाने बिजली की कटौती करना नियमानुसार नहीं है।