फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्रों पर जमा कर सकेंगे बिजली का बिल

Mon, 10 Dec 2018 12:41 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
Bill
विज्ञापन
 विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अब राहत भरी खबर है। बिल जमा करने के लिए उन्हें उपकेंद्र के काउंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वह अपना बिल पास के जनसेवा केंद्रों पर ही जमा कर सकेंगे। विभाग की इस पहल से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



जिले में चार पारेषण खंड है। रानीगंज, लालगंज, कुंडा व सदर। इसके अंतर्गत 67 उपकेंद्र हैं। चारों पारेषण खंड मिलाकर कुल पांच लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता है। बिजली बिल जमा करने में उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए विभाग की ओर से पहल की जा रही है। जिले में घर- घर बिल वसूलने के लिए मशीनों से लैस वैन भ्रमण कर रहे हैं। मगर इसकी संख्या कम है। यही वजह है कि यह समय से उपभोक्ताओं के घर नहीं पहुंच पाती है। कार्यालयों पर अक्सर काउंटर भी बंद मिला करते थे।


इससे उन्हें लौटना पड़ता था। विभाग की ओर से बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को सहूलियत प्रदान की गई। इस दिशा में विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। अब बिल जमा करने के लिए न तो विभागीय वाहनों का इंतजार करना होगा और न ही कार्यालयों का चक्कर लगाने होंगे।विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में खुले जन सेवा केंद्रों पर भी बिल जमा करने की व्यवस्था दी है। रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा, सदर तहसील क्षेत्र में गांव- गांव खुले जनसेवा केंद्रों पर आसानी से बिल जमा हो सकेंगे।
विज्ञापन



इसके लिए बस आपको कनेक्शन पंजीयन रसीद लेकर जाना होगा। वहां एक क्लिक करने पर बल का ब्यौरा सामने आ जाएगा। इसके बाद बिल जमा किया जाएगा। जनसेवा केंद्र से जमा रसीद भी मिलेगी। अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि जन सेवा केंद्रों पर यह सुविधा शुरू हो गई है। उपभोक्ता वहां जाकर अपना बिल जमा कर सक ते हैं।


जनसेवा केंद्रों पर बिल के अनुसार ही संचालकों का कमीशन निर्धारित है। दो हजार रुपये के बिल पर 20 रुपये का लाभ मिलता है। इसके अलावा बड़े किस्त पर एक प्रतिशत कमीशन निर्धारित है।


जन सेवा केंद्रों पर सिर्फ बिल ही नहीं जमा होगा, बल्कि यहां आप बिल से जुड़ी सभी समस्याओं का रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। यहां समस्याओं का पंजीयन कराने के बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज हो जाती हैं। यहां से आपको एक रसीद मिलती है। समस्या का निदान न होने पर इसे दिखाकर आगे की पहल कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें