महिला को मोतियाबिंद की समस्या थी जिसकी वजह से उसे साफ दिखाई नही देता। आरोप है कि पति के रिश्तेदार ने एक दिन वीडियो कॉल पर उसका पति बनकर की और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और रिश्तेदारों को भेजने लगा। मामले की जानकारी होते ही उसके ससुराल वालों ने उस व्यक्ति को घर से भगा दिया।
बाघराय थाना क्षेत्र के मथुरा का पुरवा गांव की महिला ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हथिगवां के बानेमऊ में हुई। शादी के बाद उसका पति रोजी रोटी के लिए शहर में रहता है।
विज्ञापन
महिला को मोतियाबिंद की समस्या थी जिसकी वजह से उसे साफ दिखाई नही देता। आरोप है कि पति के रिश्तेदार ने एक दिन वीडियो कॉल पर उसका पति बनकर की और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और रिश्तेदारों को भेजने लगा। मामले की जानकारी होते ही उसके ससुराल वालों ने उस व्यक्ति को घर से भगा दिया।
युवक के वीडियो वायरल करने की वजह से उसका शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई है। पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय थाना से लेकर एसपी तक की लेकिन कोई सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रोहित निवासी चिरैया हथिगवां पर मुकदमा दर्ज किया।