क्षेत्र में आठ दिन पहले आई आंधी की वजह से प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था आज तक नहीं बहाल हो सकी है। बीते आठ दिनों से मां चंद्रिका देवी धाम सहित करीब एक दर्जन गांवों के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। बत्ती के बिना लोगों की रात नहीं कट रही है। उन्हें गर्मी में रतजगा करना पड़ रहा है। वहीं, खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है।
बीते मंगलवार को आई आंधी ने अंतू और संडवा चंद्रिका बिजली उपकेंद्रों से करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी थी। दो दिन पहले कई क्षेत्र में आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन संडवा चंद्रिका उपकेंद्र से जुड़े मनीपुर, कोलबजरडीह, सूर्यपुर, बझान, अर्जुनपुर आधारपुर समेत कई गांवों में अंधेरा छाया हुआ है।
मां चंद्रिका देवी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बिजली न होने की वजह से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शाम छह बजे के बाद और सुबह चार बजे आरती के समय मंदिर परिसर में अंधेरा रहता है।
खेती-किसानी पर पड़ रहा असर
बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के किसानों की खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। मनीपुर निवासी बृज भवन तिवारी ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी उनसे स्वयं बिजली के खंभों का प्रबंध करने को कह रहे हैं।
कोलबजरडीह के वरुण कुमार श्रीवास्तव, विकास तिवारी और सुशील शर्मा ने कहा कि ग्रामीण गर्मी में रात भर जागने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जानकारी होने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है।
वर्जन:-
संबंधित उपकेंद्र के जेई को जल्द बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
- छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता
दहिलामऊ शुकुलपुर में खड़ा पानी का टैंकर। संवाद
दहिलामऊ शुकुलपुर में खड़ा पानी का टैंकर। संवाद
दहिलामऊ शुकुलपुर में खड़ा पानी का टैंकर। संवाद
दहिलामऊ शुकुलपुर में खड़ा पानी का टैंकर। संवाद