फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घंटों का इंतजार... पर्ची और दवा की कतार में तीमारदार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ओपीडी में फिजि​शियन कक्ष सामने लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों और उनके तीमारदारों को पहले पर्ची के लिए, फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए और फिर दवा के लिए कतार में लगना पड़ा। वह दो से तीन घंटे तक परेशान रहे। ओपीडी में मंगलवार को करीब 1610 से अधिक लोगों ने इलाज कराया।
विज्ञापन


ओपीडी में सुबह आठ बजे से ही मरीज इलाज कराने पहुंचे। इस दौरान गर्मी में लोगों को दिक्कत हुई। हड्डी रोग विशेषज्ञों की कमी के कारण मरीजों को दिक्कत हुई। पर्ची काउंटर और दवा वितरण केंद्रों पर भी लंबी कतार लगी रही।
वर्जन

लंबे इंतजार तक इंतजार करने की वजह से थकावट हो गई। गर्मी में परेशानी हो रही है। - अमित सोनी, पल्टन बाजार
............
घुटने में दर्द है। दवाएं लेने के लिए कतार में लगना पड़ा। इलाज में देरी से काफी परेशानी हुई। - बद्री प्रसाद सरोज, किठावर
..........

गठिया की समस्या है। एक घंटे से कतार में लगा हूं लेकिन चिकित्सक कक्ष तक नहीं पहुंच पाया। - लक्ष्मीकांत तिवारी, जलालपुर किठौली
.......

दो घंटे से कतार में लगा हूं लेकिन इलाज नहीं हो सका है। गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। - लक्ष्मी प्रसाद ,तेलिया चौराहा
वर्जन:-
ओपीडी हॉल में मरीजों व तीमारदारों के लिए कुर्सियां लगवाई गई हैं। इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिस कारण मरीजों की कतार लग रही है। सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित ड्यूटी के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें