फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में तीन नामजद समेत आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर निवासी नन्कऊ (45) पुत्र मजीद की पड़ोसी मुन्नू से रंजिश थी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नन्कऊ अपने खेत की ओर जा रहा था। इस बीच मुन्नू पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर उसे पीटने लगे। इससे उसकी मौत हो गई।
गांव के लोगों को आते देख आरोपी फरार हो गए। एसओ मानधाता ने बताया कि सहजद की तहरीर पर मुन्नू पुत्र इस्लाम, सलाउद्दीन पुत्र ईशा, लालि पुत्र जाहिद सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें