फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर मस्तानी सूट का जलवा

Fri, 01 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
गुलजार होने लगे ईद के बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाक रमजान माह का आखिरी दौर चल रहा है। बाजारों में खरीदारों की चहल-पहल के चलते रौनक लौट आई है। कपड़े, जूते-चप्पल और सेवइयों की दुकानों पर पर्दानशीं महिलाओं का जमघट लगा हुआ है। महिलाएं रमजान के सभी अरकानों को पूरा करते हुए परिवार के साथ ईद की खुशियों में चार चांद लगाने के लिए बेकरार हैं।
विज्ञापन

बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक पर्दानशीं महिलाओं को देखकर आभास हो जाता है कि ईद का पर्व नजदीक आ रहा है। बुर्कानशीं महिलाएं कपड़े की दुकानों पर पहुंचते ही बोल पड़ती हैं कि मस्तानी डिजाइन व कराची वर्क का सूट मिलेगा क्या। दुकानदार को जैसे उनकी पसंद का पहले ही एहसास रहता है। झट से जवाब देता है बहन जी आइए और अपनी मनपसंद का सूट घर ले जाइए। पंजाबी मार्केट में कपड़ों के कारोबारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि मुसलिम महिलाओं को ईद पर सबसे अधिक कराची वर्क का सूट पसंद आ रहा है। युवतियों में इस बार मस्तानी डिजाइन वाला सूट फेवरिट बन चुका है। इसमें हाथ से कढ़ाई का वर्क किया रहता है। इसकी कीमत 16 सौ से लेकर तीन हजार तक है। इसके अलावा गाउन डिजाइन, सीफान सूट और बैक गला वर्क का सूट भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।

इसकी कीमत एक हजार से लेकर दो हजार तक के बीच है। इसके अलावा ग्लेस कॉटन एंब्रायडरी का सूट भी मेहमानों को देने के लिए बिक रहा है। इसकी कीमत 15 सौ से लेकर 3 हजार के बीच है। बुजर्ग महिलाओं के काटन में सफेद रंग की एंब्रायडरी सूट पसंद किया जा रहा है। शहर में खरीदारी करने के लिए लालगंज से आई कुलसुम, वहीदा ने बताया कि एक माह तक खुदा के हुक्म पर रोजा रखने के बाद ईनाम पाने के दिन तो हर किसी को खुशी होती ही है। इसीलिए नए कपड़ों में यह खुशी बच्चों और खुद की दोगुनी हो जाती है। कपड़ा व्यवसायी मंदीप सिंह का कहना है कि मौजूदा समय में लेनिन के कपड़े की ओर युवा आकर्षित हुए हैं। इस कपड़े की खासियत देखते ही बनती है। यह कपड़ा छह सौ रुपए मीटर से शुरू होकर दो हजार रुपये मीटर तक की कीमत का बिक रहा है। रोजेदार कैफी आलम ने बताया कि लेनिन के कपड़े से पैंट शर्ट, कुर्ता पयजामा के साथ ही पठानी सूट भी बन रहा है। इस बार मध्यम वर्ग के लोगों में भी लेनिन कपड़ों के परिधान आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दुकानदार अकबर भाई ने बताया कि युवाओं में ब्रांडेड कपड़ों की ओर भी काफी रुझान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें