फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक संस्थाओं, संगठनों ने बांटे मिट्टी के दीये

Sat, 03 Nov 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 अमर उजाला की मुहिम मिट्टी के दीयों संग दीपावली के तहत शुक्रवार को शैक्षिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों की तरफ से लोगों को मिट्टी के दीये और तेल वितरित किए गए। लोगों को मिट्टी के दीयों संग दीपावली मनाने का संकल्प दिलाया गया।  शहर से सटे चिलबिला बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सुबह प्रार्थना सभा में अध्यक्ष समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य व प्रधानाचार्य दिग्विजयनाथ पांडेय ने बच्चों एवं शिक्षकों को मिट्टी के दीयों संग दीपावली मनाने का संकल्प लिया। प्रार्थना सभा के दौरान ही सभी बच्चों एवं शिक्षकों को मिट्टी के दीए व तेल बांटे गए।
विज्ञापन


समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह मुहिम बहुत ही सराहनीय है। हम सभी को प्रकृति संरक्षण की इस पहल में सहयेाग करना चाहिए। इस अवसर पर प्रबंधक संतोष कुमार, लालबहादुर यादव, शिवशंकरयादव, हरि यादव, शिवानी, पूनम, धीरज, हरि प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह सकरौली मादूपुर स्थित बद्री नारायण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय एंव अंजना इंस्टीटूयट में प्राचार्य डा. तीर्थराज पंाडेय ने छात्र- छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिट्टी दीये संग दीपावली मनाने का संकल्प दिलाया। सभी को मिट्टी के दीये वितरित किए गए। प्राचार्य डा. तीर्थराज पंाडेय ने कहा कि मिट्टी के दीयों संग दीपावली मनाने का सभी को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर डा. अनूप कुमार सिंह, रवि प्रकाश सिंह, संजय सिंह, धनंजय प्रताप सिंह, संजय सिंह विनय सिंह, फौजदार सिंह, सुमित यादव, रवि मिश्र, रंजन सिंह, डा. राहुल सिंह, रचना सिंह, शिखा श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह, प्रताप पाल, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह चिलबिला स्थित अवध विद्या एकेडमी में भी बच्चों को मिट्टी के दीयों संग दीपावली मनाने का संकल्प दिलाया गया। बच्चों को मिट्टी के दीये व सरसों के तेल वितरित किए गए। प्रबंधक अरुणा द्विवेदी, जगदीश सोनी, प्रदीप सिंह, वंदना पांडेय, राशिदा, नेहा, नीलम आदि मौजूद रहीं।  
विज्ञापन



अमर उजाला की मुहिम मिट्टी के दीयों संग दीपावली की सराहना करते हुए प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने संचालन समिति की बैठक में लोगों को दीयों के साथ दिवाली मनाने की अपील की। शुक्रवार को संचालन समिति की बैठक में शामिल होने आईं प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने विधायकों एंव जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मिट्टी के दीयों संग दीपावली मनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी से अपील की। कहा कि मिट्टी के दीयों संग दीपावली की परंपरा पर्यावरण के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। इससे पूरा वातावरण स्वच्छ हो जाता है। सरसों व घी के दीये की उपयोगिता को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी अपने- अपने घरों में मिट्टी के दीये जलाएं। साथ ही आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें